कोरोना को हराकर वापस घर लौटने पर फार्मासिस्ट का फूल बरसा कर स्वागत करते हुए पार्षद युवराज व वार्ड
- फोटो : Bahadurgarh
जिले में रोजाना बढ़ते कोरोना मरीजों के आंकड़ों के बीच शुक्रवार एक राहत भरी खबर लेकर आया। जिले के 6 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर वापस अपने घरों को लौट आए। शहर के विवेकानन्द नगर का कोरोना संक्रमित फार्मासिस्ट स्वस्थ भी होकर दोपहर 2 बजे वापस अपने आ गया। पीजीआई से घर लौटने पर स्थानीय वार्ड पार्षद युवराज छिल्लर और अन्य वार्ड वासियों ने उनका फूल बरसा कर जोरदार स्वागत किया और उनकी वापसी पर खुुशी जाहिर की।
बता दें कि दिल्ली के द्वारका में एक निजी अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट को 26 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया था और तभी से वह रोहतक के पीजीआईएमएस में आइसोलेटेड थे। उन्हें अभी 14 दिन तक होम क्वारंटीन रखा जाएगा। हालांकि उनके लिए चिंता की बात यह है कि उनके परिवार के और 4 सदस्य भी कोरोना संक्रमित हैं। इसमें से उनकी पत्नी और पिता पीजीआई में जबकि उनकी मां और बेटी संक्रमित होने के कारण घर में ही आइसोलेशन पर हैं। जबकि उनका साढ़े 3 साल का बेटा स्वस्थ है।
पार्षद युवराज छिल्लर ने बताया कि सुबह फार्मासिस्ट भाई के वापस आने की खबर मिलने से पूरे वार्ड में खुशी की लहर है। सुबह ही इनके समस्त घर को सैनेटाइज करवा दिया गया था। इन्हें अभी अलग कमरे में 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहना होगा, जिसमें ये परिवार के सदस्यों से भी दूरी बना कर रहेंगे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मेरे लगभग पूरे परिवार को वायरस का संक्रमण होने के बावजूद मैने मजबूत इच्छाशक्ति और लोगों की दुआओं के बूते इस जंग में जीत हासिल की है। इस अवसर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट रोहित वत्स, डॉक्टर पीयूष, दिलबाग, नरेश कौशिक, बलजीत, नरेश और काली मौजूद थे।