09jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत-कॉलेज
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में सोमवार को वसंत उत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। गजल गायन छात्र विवेक ने अपनी सुमधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और छात्र कपिल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार गीत गायन में विवेक ने प्रथम, सिकंदर ने द्वितीय और भव्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वर-शुद्धता, भाव-प्रस्तुति और मंचीय आत्मविश्वास का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने किया।