झज्जर। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य अफसर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन और चुनाव नागरिक अस्पताल में संपन्न हुआ। चुनाव में वीरेंद्र दलाल को प्रधान और राकेश कुमार को जिला सचिव बनाया गया।
अन्य पदों पर हरेंद्र को वरिष्ठ उपप्रधान, रविता, प्रमिला, मोहित, रोहित को उपप्रधान, कैशियर गौरव, सहसचिव अनिल और प्रियंका, ऑडिटर संदीप राठी, प्रचार सचिव राजेश, संगठन सचिव सुशीला, प्रेस सचिव अजय राठी, मुख्य सलाहकार दीवान को बनाया गया।
इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य शान कुमारी, सुमित्रा देवी, सावित्री देवी को बनाया गया। सभी पदों पर सदस्य सर्वसम्मति चुने गए। जिला प्रधान वीरेंद्र दलाल, जिला सचिव राकेश कुमार ने बताया कि एसोसिएशन पूरी जिम्मेदारी के साथ कर्मचारियों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
इस अवसर पर राज्य प्रधान ओमपति कादयान, रानी गहलावत, रोहतक जिला प्रधान कुलताज मलिक, जिला सोनीपत जिला प्रधान महेश राठी, रंजीव राणा, राजबीर, कर्ण सिंह मौजूद रहे।