फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विनीत ने 36 रन बनाकर एक विकेट हासिल किया

Wed, 03 Dec 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा और सर्विसेज की टीम के बीच खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में हरियाणा की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की। हरियाणा की तरफ से खेलते हुए शहर झज्जर निवासी यशवर्धन ने 25 रन बनाए।
विज्ञापन

इसके अलावा झज्जर के सेक्टर-6 निवासी सामंत जाखड़ ने एक विकेट लिया व दो कैच पकड़े। सर्विसेज की तरफ से खेलते हुए गांव ग्वालीसन निवासी विनीत धनखड़ ने 36 रन बनाए व एक विकेट लिया।
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हरियाणा और सर्विसेज की टीम के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का क्रिकेट मैच खेला गया। हरियाणा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्विसेज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 157 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में विनीत धनखड़ ने 24 गेंदों में दो चौकों व दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं, सामंत जाखड़ ने दो ओवराें में 26 रन देकर एक विकेट लिया और दो कैच पकड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने 19 ओवरों में चार विकेट पर 160 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में विकेटकीपर यशवर्धन दलाल ने 19 गेंदों में चार चौकों की मदद से 25 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में विनीत धनखड़ ने तीन ओवरों में 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें