फोटो-54: बहादुरगढ़ में बाल विवाह खत्म करने की शपथ लेते ग्रामीण। स्रोत संस्था
बहादुरगढ़। बाल विवाह मुक्ति रथ रविवार को गांव सिदीपुर और इस्सरहेड़ी में पहुंचा। यहां पर ग्रामीणों को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया। सिदीपुर गांव की सरपंच रेखा ने बाल विवाह के खिलाफ हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया। वहीं इस्सरहेड़ी गांव की सरपंच मौसमी ने भी अभियान की प्रशंसा करते हुए गांव में किसी भी प्रकार का बाल विवाह न होने देने का संकल्प दोहराया। संवाद