बहादुरगढ़। शिव शक्ति मंदिर सेक्टर-9ए में आयोजित हिंदू सम्मेलन में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। यह सम्मेलन श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश बनकर उभरा। सम्मेलन में विधायक राजेश जून ने मुख्य रूप से शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक कलश व ध्वजा यात्रा से हुई जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विधायक राजेश जून ने कहा कि ऐसे हिंदू सम्मेलन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। हिन्दू समाज की एकता ही भारत की सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी शक्ति का आधार है। हमारी परंपराएं, मंदिर और उत्सव हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को संस्कार प्रदान करते हैं। सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रो. अर्चना शर्मा, राकेश सह जिला कार्यवाहक झज्जर, संत रामानंद गिरी महाराज, महंत गीता राम रहे। मौके पर संतोष सिंह, अनिल खुराना, हीरा सिंह मान, अनिल मोहन, रमेश कुमार, नागेंद्र आदि मौजूद रहे।