बादली। एक पखवाड़े से रही बारिश से गांवों मेंं जलभराव की स्थिति बनी है। क्षेत्र के गांव बादली, गुभाना और बूपनियां में जलभराव से बुरा हाल है।प्रमुख गलियों में पानी भरा होने से लोगों को निकलने का रास्ता भी नहीं मिल रहा है। कई दिनों से हाल बेहाल हो रहा है और लोगों ने प्रशासन से पानी निकासी की मांग की है।
बुपनियां गांव की कई गलियों से पानी निकासी नहीं होने हो पा रही है। राजकीय स्कूल की गली और गांव की प्रमुख फिरनी से निकलने में लोगों को दिक्कत हो रही है। बादली की गई गलियों में दो-दो फीट तक पानी है जबकि सबसे बुरा हाल मैन बस स्टैंड और पेलपा रोड पर हुआ जहां से आना-जाना पूरी तरह से बंद हो गया है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जो कि 24 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर तेज बारिश से क्षेत्र में बिजली बाधित हो गई है। दोपहर को गुल रही बिजली की सप्लाई देर शाम तक चालू नहीं हुई।