फोटो 73: गुभाना गांव में नाना साहेब को नमन करते समिति सदस्य।
बादली। गुभाना गांव स्थित लोकहित पुस्तकालय में नाना साहेब की पुण्यतिथि पर ग्रामीणों और लोकहित समिति सदस्यों ने नमन किया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने नाना साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1857 के भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के शिल्पकार रहे और कानपुर में अंग्रेजों के खिलाफ नेतृत्व किया। एक बहादुर पेशवा के तौर पर विश्वसनीय कार्य किए। कौशिक ने बताया कि नाना साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए विश्व व देश हित के कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, जयभगवान प्रधान, पहलवान रामकुमार, सुदेश कौशिक, सत्यवान, काला माजरी सहित समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक मौजूद रहे। संवाद