फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव कानोंदा के ग्रामीणों ने किया शीला नफे राठी का स्वागत

Fri, 13 Sep 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 56 : गांव कानोंदा में जनसंपर्क अभियान करती इनेलो-बसपा प्रत्याशी शीला नफे सिंह राठी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इनेलो-बसपा गठबंधन प्रत्याशी शीला नफे सिंह राठी लगातार प्रचार कर रही हैं। वीरवार को राठी गांव कानोंदा पहुंचीं। जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। पूर्ण सहयोग देने की बात कही। शीला ने कहा कि यह चुनाव अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई का है। जिस प्रकार बहादुरगढ़ हलके में भय व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है, उससे प्रत्येक वर्ग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। हलके में शांतिपूर्ण व भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाने के लिए वह जनता को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरी हैं। जनता के सहयोग व समर्थन के साथ वह लोगों के हकों की आवाज को विधानसभा में उठाने का काम करेंगी। शीला नफे सिंह राठी ने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा और कांग्रेस ने जनता को केवल ठगने का काम किया है। महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें