फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दें छात्र-छात्राएं

Fri, 13 Sep 2024 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
12jjrp04- झज्जर। शिक्षा विभाग की तरफ से जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता 
विज्ञापन
झज्जर। शिक्षा विभाग की तरफ से जिलास्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन एचआर ग्रीन फील्ड स्कूल में किया गया। इसमें जिले के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के विभिन्न सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रभारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ जसबीर दलाल ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने एवं विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताएं की जा रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में तीव्र गति से हो रहे विकास के लिए वैज्ञानिकों की सराहना की।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि अपने अंदर वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दें, क्योंकि विद्यालय स्तर पर विकसित सोच जीवन भर चलती रहती है। प्रथम स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए पहले स्क्रीनिंग परीक्षा द्वारा 28 टीमों में से चयनित आठ टीमों ने फाइनल क्विज में हिस्सा लिया। स्क्रीनिंग में सीआर स्कूल माजरा डी की टीम अव्वल और महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुड्डन की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

जिला स्तरीय मुख्य क्विज में पहले पांच स्थान पाने वाली टीमों को क्षेत्रीय स्तर (जाेनल स्तर) की प्रश्नोत्तरी के लिए चयनित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य रूप से हरीश शर्मा, पुनीता चौधरी, डॉ. जितेंद्र देसवाल और मदन सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान- सीआर स्कूल माजरा डी














द्वितीय स्थान-महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खुड्डन















द्वितीय स्थान-बीकेडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल साल्हावास















तृतीय स्थान-पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी















चतुर्थ स्थान-बीकेडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साल्हावास















पांचवां स्थान-बीएसएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तुंबाहेडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें