झज्जर। गांव पाटोदा में पिछले दिनों बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने के मामले में तूल पकड़ लिया था। ग्रामीणों की मांग के बावजूद दूसरी प्रतिमा नहीं लगवाए जाने पर समाज के लोग डीसी से मिले। ्
ग्रामीणों ने बताया कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की नई मूर्ति लगवाने के लिए आंबेडकर समिति और ग्रामीणों ने प्रशासन को ग्रामीणों ने 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन काफी दिन बीतने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई, हालांकि आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया गया लेकिन दूसरी मूर्ति न लगने पर लोग नाराज हैं। ग्रामीणों ने कहा कि फिर से ऐसी घटना न हो इसलिए समिति परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाने चाहिए।
लोगों ने बताया कि उन्होंने राजस्थान में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बनवाने का ऑर्डर तो दे दिया है लेकिन उनके पास प्रतिमा को बनवाने के पूरे पैसे नहीं है जिसके चलते प्रशासनिक सहयोग लेने के लिए उपायुक्त से मिलने पहुंचे हैं। समिति के लोगों ने बताया पदाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया है और बीडीपीओ से मिलने के लिए कहा है। इस अवसर पर यूथ आर्मी के अध्यक्ष यमन गुढा, महेंद्र, सोनू रामधन, प्रमोद कुमार, नवीन, परमानंद, रामनिवास के अलावा बहुत से ग्रामीण मौजूद रहे।