फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: माइनर पर पुल निर्माण बंद होने से ग्रामीण परेशान्

Fri, 31 May 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बादली से ईसापुर दिल्ली मार्ग पर जीडब्ल्यूएसएस नहर पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य बंद है। इससे न केवल किसानों को बल्कि ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को बादली के ग्रामीणों ने तहसीलदार शिखा को ज्ञापन सौंपकर इसका निर्माण कार्य जल्द करवाने की मांग की। बादली निवासी मेनपाल, मनजीत, सतपाल, यशपाल, सुनील, धर्मबीर सिंह, रामनिवास, बलबीर नंबरदार, भगत सिंह, सुरेंद्र , सतबीर सिंह, श्रीभगवान ने कहा कि बादली से ईसापुर (दिल्ली) को जाने वाली सड़क पिछले 6 महीने से बंद है। जीडब्ल्यूएसएस नहर (गुरुग्राम वाटर सप्लाई स्कीम) का पुल जो सड़क के क्रॉसिंग पर है उसका नवीनीकरण किया जाना था। नहर विभाग ने उसको तोड़कर सड़क बंद की हुई है।
विज्ञापन

सड़क चालू रखने के लिए कोई सर्विस रोड की व्यवस्था भी नहीं की गई। यह मार्ग हरियाणा से दिल्ली को जोड़ता है। ईसापुर, मुंडेला व जाफरपुर स्थित राव तुलाराम हॉस्पिटल, दिल्ली परिवहन के दो डिपो, पूसा संस्थान का विस्तार सेंटर तथा दिल्ली में सेवारत कर्मचारी और दिल्ली से हरियाणा में सेवारत कर्मचारी कई किलोमीटर चक्कर लगाकर पहुंचते हैं। बादली गांव का भी करीब 3000 बीघा रकबा नहर केएमपी रोड के दूसरी तरफ पड़ता है।
इससे किसानों को भी काफी लंबी दूरी तय करके खेतों में पहुंचना पड़ रहा है। 6 महीने से कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है। एक महीने के बाद बारिश का सीजन शुरू हो जाएग। इसके बाद विधान सभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार नहर विभाग बहादुरगढ़ के अधिकारियों सेभी मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत काम शुरू किया जाए तथा सर्विस रोड बनाकर सड़क पर आना जाना खोला जाए। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें