बेरी। करीब 4 हजार की आबादी वाले गांव बिसाहन में गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों को कहना है कि कई बार गंदे पानी की निकासी को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नही हो रहा है। ग्रामीण ढिल्लु, सोनू, धीरे, संतोष, सरोज आदि का कहना है कि जब बरसात होती है तो गली में बरसात का पानी खड़ा हो जाता है। जिससे गर्मी के मौसम में बीमारियां फैलने का भी डर रहता है। बरसात में जोहड़ भी ओवरफ्लो होने से सारा जोहड़ का गंदा पानी गलियों में जमा हो जाता है। स्कूली छात्र-छात्राओं को गली में भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
जलनिकासी का मामला संज्ञान में है। समाधान करवा दिया जाएगा। -इंद्रजीत सुहाग, सरपंच बिसाहन