फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कांग्रेस में बगावत, टिकट नहीं मिलने पर राजेश निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Sat, 07 Sep 2024 04:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो : राजेश जून।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस नेता राजेश जून ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। जून का कहना है कि चाहे पार्टी की ओर से टिकट मिले या न मिले, वह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

राजेश जून ने बकायदा 11 सितंबर को नामांकन दाखिल करने का एलान किया है। दिल्ली रोहतक रोड पर अपने कार्यालय के बाहर नामांकन दाखिल करने की तारीख का फ्लैक्स भी लगाया है। शायद उन्हें भी अंदाजा है कि कांग्रेस का टिकट उन्हें नहीं मिलेगा। उन्होंने चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। बहादुरगढ़ से कांग्रेस के टिकट के संभावित उम्मीदवारों में राजेश का नाम शामिल है, लेकिन राजेंद्र जून को कांग्रेस से टिकट मिलना तय माना जा रहा है। राजेंद्र जून और राजेश आपस में चाचा-भतीजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें