फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 50 गांव में 26.76 करोड़ से बनेंगे गांव ज्ञान केंद्र

Sun, 17 Mar 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के 50 गांवों में विलेज नॉलेज सेंटर (गांव ज्ञान केंद्र) बनाए जाएंगे। एक सेंटर पर लगभग 53.52 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। इसके बाद एक ही छत के नीचे सभी तरह की सुविधाएं ग्रामीणों को मिलेंगी। सेंटर पर ग्राम पंचायतों के आयोजन के अलावा ग्राम पंचायत अपना रिकार्ड रख सकेगी। साथ ही किसानों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन पर कुल 26.76 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

प्रदेश के गांवों को हाईटेक बनाने की सरकार की योजना है। इस योजना के तहत झज्जर के 50 गांवों को चुना गया है, जिनकी आबादी 3 हजार से 10 हजार के बीच है। इन विलेज नॉलेज सेंटरों में सरपंच से लेकर लोकल कर्मचारी यानि ग्राम सचिव, कृषि अधिकारी बैठेंगे। यह विलेज नॉलेज सेंटर ग्राम सचिवालय की तरह होंगे, लेकिन ग्राम सचिवालय से बिल्कुल अलग होंगे। इन सेंटरों काे बनाने का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक और योजनाओं के बारे में जानकारी देना है ताकि ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इसके अलावा विलेज नॉलेज सेंटरों पर कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्र, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान से अधिकारी और कर्मचारी आकर किसानों से रूबरू होंगे। किसानों को खेती बाड़ी, बागवानी, पशुधन संबंधी नई तकनीक के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत का पूरा रिकार्ड रखा जाएगा। यहां पर ग्राम पंचायतें हो सकेंगी। इससे पहले कुल 35 गांव ज्ञान केंद्र की अनुमति आई थी। अब हाल ही में 15 नए गांव ज्ञान केंद्र खोलने के निर्देश भी आए हैं।


इन गांवों के फिलहाल लगाए गए टेंडर
जिले के रोहद, ईशरहेड़ी, रेवारी खेड़ा, खरहर, आसण्डा, बिरोहर, सेहलंगा, खोरड़ा और बहू गांव शामिल हैं। इनमें प्रत्येक सेंटर पर 53.52 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। फिलहाल पंचायती राज विभाग ने इनके निर्माण के लिए टेंडर लगा दिए हैं। आगामी 18 मार्च को यह टेंडर ओपन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें