साल्हावास। क्षेत्र के गांव झाड़ली में तेंदुआ होने की वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो व्हाट्स एप ग्रुपों में भेजा जा रहा है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन किसी भी तरह अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है कि वास्तव में तेंदुआ इस क्षेत्र में आया हुआ है या नहीं है। वन विभाग द्वारा पिंजरे भी साथ लाए गए हैं, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वास्तव में तेंदुआ आया हुआ है। सोमवार को भी इसी तरह एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें झाडली मोहनबाडी की सीमा पर तेंदुआ देखे जाने की सूचना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
वर्जन
वन विभाग की टीम ने झाड़ली क्षेत्र में शनिवार को दिनभर सर्च अभियान चलाया। न तो अभी तक तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है न ही कोई तेंदुआ पकडा गया है। फिर भी लोगों से आग्रह है कि सतर्क रहे।
संदीप कुमार एएसआई, चौकी इंचार्ज झाडली( झज्जर)