अयोध्या रवाना होने से पहले महामंडलेश्वर महंत गणेश दास के साथ कार्यकर्ता
बहादुरगढ़। रामजन्म भूमि मंदिर अयोध्या में दर्शन करने के लिए वीरवार को बहादुरगढ़ से विश्व हिंदू परिषद के आठ कार्यकर्ता रवाना हुए। यहां से रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने नजफगढ़ रोड पर स्थित श्रीबालाजी मंदिर के महामंडलेश्वर महंत गणेश दास महाराज का आशीर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं में मंदिर दर्शन करने के लिए काफी उत्साह रहा। कार्यकर्ताओं ने अयोध्या रवाना होने से पहले जय श्रीराम का जयघोष किया। अयोध्या जाने वालों में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री पितांबर, बजरंग दल के संयोजक नीरज, जिला सहमंत्री हरज्ञान सिंह, रणबीर सिंह, प्रदीप कुमार, प्रवीण, पंकज, अनुज शामिल हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश एलावाधी ने बताया कि हर जिले से विहिप के 10 कार्यकर्ताओं को अयोध्या जाना था, लेकिन बहादुरगढ़ से 8 कार्यकर्ता रवाना हुए। 11 फरवरी को यह रामलला के दर्शन करके वापस लौटेंगे