बहादुरगढ़। शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पुलिस ने दो वाहन चोरी की एफआईआर दर्ज की है। गांव बराही निवासी ममता ने 8 सितंबर को बंधन बैंक, बहादुरगढ़ के पास अपनी स्कूटी खड़ी की थी। लौटने पर स्कूटी गायब मिली, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। महाबीर पार्क निवासी गौरव ने 6 सितंबर को सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी। ड्यूटी से लौटने पर उन्हें मोटरसाइकिल नहीं मिली। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। पुलिस चोरी हुए वाहनों की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। संवाद