फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वेयर हाउस कर्मी को गाड़ी ने कुचला, मौत

Wed, 19 Apr 2023 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव लोहारी के पास वेयर हाउस के कर्मचारी को तेजी से आ रही गाड़ी ने कुचल दिया। कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। वह रात को अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय प्रवीण पुत्र मुकेश निवासी फरीदपुर जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक प्रवीण गांव लोहारी के एक वेयरहाउस में काम करता है। सोमवार देर शाम वह रात की ड्यूटी करने के लिए पैदल वेयरहाउस की तरफ जा रहा था। उसी दौरान तेज गति से आई एक गाड़ी ने चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि प्रवीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसा स्थल का मौका मुआयना करने के बाद मृतक प्रवीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान कर ली गई है, लेकिन आरोपी चालक अभी फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार करने की बात पुलिस ने कही है। इस मामले में आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला मृतक प्रवीण के चाचा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद प्रवीण के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें