फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंडी में सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल शुरू, सब्जी की खरीद-फरोख्त बंद

विज्ञापन
-फोटो 57 : मंडी में हड़ताल पर बैठे सब्जी विक्रेता। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के झज्जर रोड पर स्थित सब्जी मंडी में अवैध सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ सब्जी मंडी के रजिस्टर्ड सब्जी विक्रेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। सब्जी विक्रेताओं ने बुधवार को सब्जी मंडी बंद कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान सब्जी की खरीद-फरोख्त भी बंद रखी गई। दरअसल, सब्जी मंडी में रजिस्टर्ड सब्जी विक्रेता अवैध सब्जी विक्रेताओं को हटाने की पिछले लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों की तरफ प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन


प्रधान बलवान सिंह का कहना है कि बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में किसान शेड के नीचे 80 से ज्यादा अवैध सब्जी विक्रेता बैठे हैं, जो ना तो मार्केट कमेटी को किराया देते हैं और ना ही फीस। उन्होंने बताया कि यहां की सब्जी मंडी में 210 रजिस्टर्ड सब्जी विक्रेता है। जिन्हें मार्केट कमेटी ने यहां काम करने की परमिशन दी है। बाकायदा सब्जी विक्रेताओं से यहां काम करने की फीस ली जाती है। मगर अवैध सब्जी विक्रेता भी सब्जी मंडी में काम कर रहे हैं। जिनकी वजह से एक तरफ तो रजिस्टर्ड सब्जी विक्रेताओं का काम प्रभावित हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।

बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी के रजिस्टर्ड सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों की है, लेकिन इसके बावजूद अवैध सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों और आढ़तियों पर भी अवैध काम के लिए मिली भगत करने के आरोप लगाए हैं। सब्जी विक्रेताओं की हड़ताल के चलते आम लोगों को सब्जी मंडी में सब्जियां नहीं मिली। इनकी वजह से यहां के स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो 57 : मंडी में हड़ताल पर बैठे सब्जी विक्रेता। संवाद

फोटो 58 : बुधवार को बंद रहा मंडी में कामकाज। संवाद



-फोटो 57 : मंडी में हड़ताल पर बैठे सब्जी विक्रेता। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें