फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आईपीएस वाई पूरण कुमार के समर्थन में उतरे विभिन्न सामाजिक संगठन

Tue, 14 Oct 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 62 : एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते संगठन सदस्य। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा कैडर के आईपीएस वाई पूरण कुमार की ओर से जातिवादी भेदभाव के कारण की गई आत्महत्या मामले में रोष प्रकट करते हुए सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज, गुरु रविदास सभा, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर सभा व डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन व अन्य संस्थाओं से जुड़े सैकड़ों लोगों ने आईपीएस वाई पूरण द्वारा आत्महत्या करने पर दुख प्रकट किया और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन


संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि आईपीएस जैसे उच्च अधिकारी द्वारा आत्महत्या करना हरियाणा सरकार की विफलता और पूरे सिस्टम की नाकामी को उजागर करता है। यहां मास्टर सुखबीर सरोहा, एडवोकेट विपिन प्रधान ने कहा कि दिवंगत आईपीएस वाई पूरण कुमार आत्महत्या की जांच पुलिस व सीबीआई से न कराकर हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जानी चाहिए। इस मौके पर रामनिवास सैनी, रतनलाल गौतम, उमेद सिंह, डॉ. विनोद कुमार, दिलबाग सिंह, एडवोकेट ललित सैनी, एडवोकेट सौरभ शर्मा, एडवोकेट अरुण आसीवाल, एडवोकेट कृष्ण तंवर, नरेंद्र सोहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-फोटो 62 : एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते संगठन सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें