झज्जर। तीन दिवसीय बाल महोत्सव-2024 के उपलक्ष्य पर आयोजित की जा रही शैक्षणिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक गतिविधियों का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि उप सिविल सर्जन बसंत दुबे रहे। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंतिम दिन ग्रुप नृत्य के दौरान एक स्कूली छात्रा को चक्कर आया। आनन-फानन अध्यापिकाओं ने बालिका को संभाला। आसपास कहीं भी फर्स्ट एड की कोई व्यवस्था नहीं थी और न ही कोई एंबुलेंस थी। खुली हवा में ले जाया गया, तब जाकर उसे राहत मिली।
उप सिविल सर्जन डाॅ. संत दूबे ने कहा कि कि बच्चों में इसी प्रकार का जुनून होना चाहिए और आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों को जीवन में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दीं। संदेश दिया कि दिवाली को बिना पटाखों के प्रदूषण रहित मनाएं। जिला बाल कल्याण अधिकारी नीलम ने कहा कि बाल कल्याण परिषद हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर कार्य करती रहती है।
बच्चों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। आज बाल महोत्सव के अंतिम दिन जिले के विभिन्न स्कूलों के लगभग 700 प्रतिभागियों ने भाग लिया व लगभग 2200 विद्यार्थियों ने तीन दिवसीय जिलास्तरीय बाल महोत्सव में भाग लिया। जिला स्तर पर विजेता समूह नृत्य, एकल नृत्य, एकल क्लासिकल, क्वीज, समूह गान, एकल गान, विजेता बच्चे मंडल स्तर पर भाग लेंगे।
ग्रुप डांस छठीं से आठवीं कक्षा में वंशिका की टीम प्रथम, ईशा व टीम द्वितीय, गार्गी व टीम तृतीय रही। 11वीं से 12वीं कक्षा में खुशी व टीम प्रथम, ध्वनि व टीम द्वितीय और सुरेना व टीम तृतीय रही। छठीं से आठवीं के देशभक्ति ग्रुप सॉन्ग में ईशा व टीम प्रथम, देव व टीम द्वितीय, याशिका व टीम तृतीय रहे। नौवीं से दसवीं कक्षा में श्रद्धा व टीम प्रथम, तान्या व टीम द्वितीय, लीना व टीम तृतीय रहे। रंगोली नौवीं से दसवीं कक्षा में कृतिका प्रथम, दिव्या द्वितीय व प्राची तृतीय रही।
11वीं से 12वीं कक्षा में साक्षी प्रथम, मुस्कान द्वितीय व राखी तृतीय रहे। चित्रकारी में छठीं से आठवीं कक्षा में दिव्याम प्रथम, भूपेश द्वितीय व अंश तृतीय रहे। नौवीं से दसवीं में शुभम प्रथम, सूरज द्वितीय व शिवा तृतीय रहे। 11वीं से 12वीं कक्षा में मानसी प्रथम, यश द्वितीय व आदित्य तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी नौवीं से दसवीं कक्षा में हर्ष उमंद प्रथम, विशेष जाखड़ व छवि द्वितीय और सिया व निकिता तृतीय रहे। 11वीं से 12वीं कक्षा में हीना, अनुज ढिल्लो प्रथम, तान्या, प्रतीक द्वितीय तथा सृष्टि व सिद्धार्थ तृतीय रहे।