झज्जर। यूपी, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बाद अब हरियाणा में भी फलों पर थूक लगाकर बेचने का मामला सामने आया है। स्थानीय व्यापारियों ने एक दुकानदार को थूक लगाकर सेब बेचते पकड़ा। नाराज लोगों ने आरोपी दुकानदार को चेतावनी दी, जिस पर युवक ने माफी मांग ली थी। हालांकि, बाद में आरोपी की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मामला तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। दुकानदारों की मानें तो सिटी थाने के सामने मोहम्मद रजा नाम का युवक सेब बेच रहा था। इस दौरान आसपास के व्यापारियों ने देखा कि वह सेब पर थूक लगा रहा है। व्यापारियों ने उसे मौके पर पकड़ लिया और उसकी वीडियो बना ली। इसमें वह व्यापारियों से माफी मांगता नजर आ रहा है। बुधवार को एक अन्य वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो 15 अक्तूबर की शाम का बताया जा रहा है। इसमें एक युवक आरोपी की पिटाई करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में आरोपी युवक कान पकड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है यह वीडियो सब्जी मंडी का है, जहां से युवक ने सेब खरीदे थे। फिलहाल दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस मामले में अब तक किसी तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
हरियाणा में थूक जिहाद का पहला मामला
हाल के दिनों में उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड में फलों पर थूक लगाकर बेचने, थूककर चाय बनाने के मामले सामने आए हैं। यूपी की योगी सरकार ने तो ऐसे मामलों में सख्त सजा का कानून लाने की तैयारी कर ली है, वहीं उत्तराखंड सरकार ने भी ऐसे मामले सामने आने के बाद इन पर सख्ती की चेतावनी दी है। हरियाणा में इस तरह का यह पहला झज्जर में सामने आया है।