फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 100 मीटर दौड़ में वंशिका ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। खेल स्टेडियम बेरी में शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-11 के खिलाड़ियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। प्रतियोगिता में जिले के स्कूलों के बालक और बालिकाओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करके अपने ब्लॉक का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के इंचार्ज संजय ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर विजेता होकर झज्जर जिले का नाम रोशन करेंगे। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में वंशिका प्रथम और ओमिशा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में ओमिशा प्रथम व अक्षरा ने द्वितीय स्थान बनाया। 400 मीटर दौड़ में तिरसा प्रथम व आशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में कनायत प्रथम व भूमिका द्वितीय स्थान पर रही। गोला फेंक में मानसी प्रथम व कनायत द्वितीय स्थान पर रही। रिले दौड़ में सालावास ब्लॉक की टीम प्रथम स्थान पर रही। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में दक्ष प्रथम व रमन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में दक्ष प्रथम व हर्ष द्वितीय स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में मुकुल प्रथम व प्रियांशु ने द्वितीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक में जय प्रथम व यश द्वितीय स्थान पर रहा। ऊंची कूद में प्रिंस प्रथम व वीर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में हर्ष प्रथम व रूद्र द्वितीय स्थान पर रहा। रिले दौड़ में मातनहेल ब्लॉक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जयप्रकाश जाखड़, नरेश कुमार, विनोद कुमार, जयभगवान जाखड़ और शिखा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें