फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मकान से ऑक्सीजन सिलिंडर व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के किला मोहल्ला में एक मकान का ताला तोड़कर चोर ऑक्सीजन सिलिंडर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में मनन निवासी सेक्टर-6 ने बताया है कि उनके पिता बहादुरगढ़ में ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई का काम करते हैं। उनका एक मकान किला मोहल्ला में है। यहां पर उन्होंने काफी संख्या में सिलिंडर रखे थे। 30 अगस्त को वह और उनके पिता मकान पर पहुंचे तो देखा कि मकान का दरवाजा टूटा हुआ है।अंदर जाकर देखा तो यहां से 20 ऑक्सीजन सिलिंडर, दो कट्टे वॉल और दो पेटी वाल ब्रास गायब मिले। दो लोगों पर चोरी का शक जाहिर किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अभी सामान व चोरों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें