बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में एआईएसएचई प्रभारी डॉक्टर रवींद्र ने विश्व सांख्यिकी दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मेजर आनंद कादयान ने की। इसमें बीएससी आनर्स रसायन विज्ञान द्वितीय वर्ष की छात्रा वंदना और हर्ष प्रथम, बीएससी आनर्स रसायन विज्ञान प्रथम वर्ष की छात्रा प्रगति ने द्वितीय, मनीषा और निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉक्टर रमेश कुमार, विकास शर्मा व डॉक्टर पूनम रानी ने निभाई।