साल्हावास। थाना साल्हावास क्षेत्र में मातनहेल पुलिस चौकी की टीम ने रेढुवास निवास एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में विकास निवासी रेढुवास ने शिकायत 17 अक्तूबर को दर्ज कराई थी। इस मामले में अब पूर्णमल व बंटी निवासी रेढुवास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग किया गया लाइसेंसी हथियार डोगा व डंडा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको अदालत में पेश किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।