फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मांडोठी में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज

Sun, 09 Aug 2026 08:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। गांव मांडोठी में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार महिलाओं समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी देवेंद्र ने बताया कि खसरा नंबर 3688 की जमीन पर पूर्वजों द्वारा कई वर्षों से धर्मशाला और छोटा मंदिर बनाया गया है। करीब चार-पांच वर्ष पहले पिता के साथ मिलकर यहां हनुमान जी की करीब 80 फीट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की गई थी।
विज्ञापन


7 अगस्त को शाम करीब चार बजे कुछ लोग धार्मिक स्थल पर पहुंचे और कमरे का ताला तोड़कर सामान बाहर निकाल दिया। आरोप है कि आरोपियों ने कमरे की दीवार और छत को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और मंदिर के सामने बने दोनों शेड में भी तोड़फोड़ की गई।

शिकायत में करीब 50 हजार रुपये की दान राशि, आर्टिफिशियल आभूषण, एलईडी, भंडारे का सामान, गैस सिलिंडर, बर्तन, वीडियो कैमरा, म्यूजिक सिस्टम और सीसीटीवी की डीवीआर आदि उठा ले गए।
विज्ञापन


देवेंद्र ने विजय उर्फ टिंकू को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए कहा कि 25 जुलाई को व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉयस मैसेज भी भेजा था। आसौदा थाना प्रभारी एसआई जयभगवान ने बताया कि शिकायत के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें