फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू नेताजी नगर में अमरूत योजना के तहत सात दिन पहले बिछाई पेयजल लाइन उखाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से मंगलवार सुबह करीब पांच बजे निजामपुर रोड स्थित न्यू नेताजी नगर में एक सप्ताह पहले बिछाई पेयजल पाइप लाइन को जेसीबी से उखाड़ दिया। यह पाइप लाइन अमरूत योजना के तहत बिछाई जा रही थी। कॉलोनी में करीब 1000 फुट लंबी पाइप लाइन डाली गई थी, जिसमें से 600 फुट लाइन को उखाड़ा गया है। इसके बाद ठेकेदार के कर्मचारी पाइपों को ट्रैक्टर-ट्राली में डालकर ले गए।
विज्ञापन

इस बारे में जब एक्सईएन से बात की तो उन्होंने कहा कि कॉलोनी अवैध है, ठेकेदार ने गलती से यहां पाइप लाइन बिछा दी। इसलिए इसे उखाड़ा गया। इस पर लोगों ने कहा कि जब कॉलोनी में सीवरेज लाइन बिछी है तो पेयजल पाइप लाइन बिछाने में क्या दिक्कत है। पाइप लाइन उखाड़ने से लोगों में रोष हैं। इसके बाद लोगों ने एसडीएम हितेंद्र शर्मा को शिकायत दी। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच होगी। अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। लोगों को सहूलियत देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
वार्ड-9 के अंतर्गत आने वाले निजामपुर रोड स्थित न्यू नेताजी नगर में करीब 400 लोग निवास करते हैं। उक्त कॉलोनी में पेयजल लाइन न होने से लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एक सप्ताह पहले अमरूत योजना के तहत कॉलोनी में करीब एक हजार फुट की पेयजल पाइप लाइन डाली गई थी। मंगलवार को करीब 600 फुट पाइप लाइन को ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा उखाड़ दिया गया। कॉलोनी वासी रामरतन, तीर्थ प्रसाद, मुकेश वशिष्ठ, सुधीर, रणधीर, नफे सिंह, गुलाब सिंह, गुलशन, मनोज कुमार, पूनम, संगीता, संतोष, रामा देवी व नीतू ने बताया कि उनकी कॉलोनी में सीवर लाइन पहले से डाली जा चुकी है। कुछ दिन पहले पेयजल लाइन बिछाई गई तो आस जगी थी कि अब उनके घरों में शुद्ध पेयजल की सप्लाई होगी। मंगलवार सुबह लोग सोकर उठे तो दो जेसीबी से बिछाई गई पाइप लाइन को उखाड़ा जा रहा था। लोगों ने विरोध किया तो कर्मचारी जेसीबी लेकर निकल गए। इसके बाद कुछ कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्राली में पाइप डालकर ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद न्यू नेताजी नगर के लोगों ने पानी की पाइप लाइन उखाड़ी जाने की शिकायत एसडीएम हितेंद्र शर्मा को दी है। उन्होंने इस पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद के अधिकारियों से जवाब मांगा है। लोगों का कहना है कि उनकी कॉलोनी से आगे बनीं कॉलोनियों में पेयजल लाइन बिछी हुई है तो उनके यहां पर डाली गई लाइन को क्यों उखाड़ा गया है। इससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
लाइनपार क्षेत्र के निजामपुर रोड पर बसी न्यू नेताजी नगर कॉलोनी अवैध है। गलती से ठेकेदार ने यहां पर पानी की लाइन बिछा दी गई। अब उसे उखाड़ा जा रहा है।
- नवीन धनखड़, एक्सईएन, नगर परिषद
न्यू नेताजी नगर के लोगों ने पेयजल लाइन के पाइप डालने के बाद उखाड़ने की शिकायत की है। इस पर नगर परिषद अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। इसकी जांच की जाएगी। लोगों को सहूलियत प्रदान के लिए किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

- हितेंद्र शर्मा, एसडीएम, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें