फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बचत खातों में जमा पैसे वापस न देने पर सोसाइटी के बाहर हंगामा

Tue, 17 Dec 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
छोटूराम नगर में सोमवार दोपहर जुटे लोग। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के छोटूराम नगर में एक बैंकिंग को-ऑपरेटिव सोसायटी के दफ्तर
विज्ञापन

के बाहर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने आरोप लगाया कि इस सोसायटी में

उनके लाखों रुपए जमा है और अब यह सोसायटी यहां से भागने की फिराक में है।

इस सोसायटी में करीब 500 लोगों के मासिक बचत खाते हैं, जिन्हें एफडी और

आरडी स्कीम के नाम पर भारी भरकम ब्याज का लालच दिया गया है। अब सोसायटी

वाले न तो उनके पैसे वापस कर रहे हैं और न ही किसी की किस्त जमा कर रहे

हैं। सूचना पाकर लाइन पार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू

की। देर शाम तक विवाद गरमाया रहा। अभी लोगों ने लिखित शिकायत नहीं दी है।

वहीं, सोसाइटी मैनेजर ने कहा कि उनका तो खुद तीन महीने का वेतन नहीं आया

है। दो-तीन माह से ऊपर से नकदी नहीं आने से दिक्कत बनी है, लेकिन यह अफवाह

है कि हम यहां से भाग रहे हैं।



कृषि मंत्रालय से रजिस्टर्ड एक को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने शहर के छोटूराम नगर

में बैंकिंग ऑफिस खोल रखा है। छोटूराम नगर निवासी प्रदीप कुमार, राजकुमार,

गुड़िया, ज्योति, डॉ. संदीप कुमार, पिंटू, मुनीफ, शंकर गुप्ता और शांति

देवी ने बताया कि यहां के रहने वाले एक शख्स ने सोसाइटी की फ्रेंचाइजी ली

हुई है। इसके नाम पर 500 से अधिक लोगों की सोसाइटी में मासिक बचत कॉपी खोल

रखी है। सोसाइटी की ओर से दी गई कॉपी पर कार्यालय का पता प्रीत विहार,

विकास मार्ग नई दिल्ली लिखा है। लोगों ने बताया कि सोसाइटी की मासिक बचत

कॉपी 4- 5 साल पहले खुलवाई थी। अब स्कीम का समय पूरा होने को आया तो उन्हें

पता चला कि स्थानीय संचालक छोटूराम नगर से अपनी संपत्ति बेचकर जा रहा है।

यह पता चलते ही सोमवार को लोग उनके घर पहुंच गए। दिनभर लोगों ने छोटूराम

नगर में हंगामा किया और पुलिस को भी सूचित किया।







50 हजार से लेकर 25 लाख तक करवाए हैं जमा



लोगों ने बताया कि उक्त सोसाइटी में लोगों ने 50 हजार से लेकर 5 लाख रुपए

तक जमा करवाए हुए हैं। एक-दो लोगों ने तो 25 लाख रुपए तक भी जमा करवाए हैं।

लोगों का कहना है कि यदि संचालक अपनी संपत्ति बेचकर यहां से भागता है तो

उनके पैसे फंस जाएंगे। पुलिस को इस मामले में उससे कड़ी पूछताछ करनी चाहिए

और उनके पैसे दिलवाने चाहिए।



काफी संख्या में मजदूर भी इनके ग्राहक हैं, जो अपना पेट काटकर बचत कर रहे

थे। काफी समय तक सब ठीक-ठाक भी रहा, पर पिछले छह महीने से हालात बदलने लगे

थे। लोगों का कहना है कि सोसाइटी वाले उनकी जमा पूंजी भी नहीं दे रहे हैं।

पिछले 10 दिनों से किस्त भी जमा करनी बंद कर रखी है। लोगों को डर है कि अब

सोसाइटी भागने की तैयारी में है।



दो-तीन महीने से नहीं आ रहा पैसा : मैनेजर



सोसायटी के बैंकिंग मैनेजर व स्थानीय संचालक ने बताया कि किसी ने अफवाह

फैला दी कि वह भाग रहे हैं इसलिए लोग परेशान हो गए। उन्होंने माना कि पिछले

दो-तीन महीने से पैसा नहीं आ पाया है, जिसके कारण लोगों की पेमेंट रुकी है।

वो तो खुद कर्मचारी हैं और उन्हें ही तीन महीने से वेतन नहीं मिला है।

उन्होंने यह भी कहा कि सोसायटी कृषि मंत्रालय से रजिस्टर्ड है और सारा काम

कानूनी तौर पर किया जा रहा है।







वर्जन



अभी लोगों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। फिर भी पुलिस मैनेजर से

अपने स्तर पर पूछताछ में जुटी हुई है। शिकायत दी जाती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



- अमित कुमार, प्रभारी लाइनपार थाना, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें