फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: होटल में हंगामा, कैमरे और कर्मचारी के साथ की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित एक होटल में शरारतीतत्वों ने तोड़फोड़ और कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में पुष्पेंद्र निवासी सुभाष नगर लाइनपार ने बताया है कि वह दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित एक होटल में केयर टेकर का काम करता है। 10 जून को वह होटल में मौजूद था। रात के समय करीब 11 बजे बहादुरगढ़ निवासी साहिल अपने चार दोस्तों के साथ होटल में पहुंचा। उन्होंने होटल में 111 नंबर कमरा बुक किया। पुष्पेंद्र ने बताया कि रात को करीब ढाई बजे में काउंटर के पास पहुंचा तो साहिल अपने दोस्तों के साथ काउंटर पर पहुंचा। शराब के नशे में गाली-गलौच करने लगा। मैंने उससे गाली-गलौच करने से मना किया तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो गया। आरोप है कि सभी ने हाथों में लिए हुए डंडों और बिट्टों से मारना शुरू कर दिया। साहिल के साथ आए उसके दोस्तों में से एक ने फोन करके अपने अन्य साथी को भी बुला लिया, जिनमें से एक अनिल निवासी गुभाना भी था। उन्होंने भी वहां पहुंचते ही बिना किसी वजह के मारना पीटना शुरू कर दिया। साथ ही होटल में लगे कैमरे भी तोड़ दिए। पुष्पेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी फरार हो गए। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें