फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लघु सचिवालय के सामने हंगामा, युवक के साथ मारपीट की

Wed, 01 Oct 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय के सामने मंगलवार दोपहर को हंगामा हो गया। इस दौरान एक युवक के साथ मारपीट की गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस दी तो स्थिति संभली। मामला गाड़ी के फाइनेंस का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिविल वर्दी में राजस्थान पुलिस के कुछ जवान एक युवक को उठाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान युवक के साथ मारपीट भी हुई, जिससे उसकी आंख के पास चोट लग गई और खून निकलने लगा। युवक को उठाता देख वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
युवक बार-बार पूछ रहा था कि उसे क्यों उठाया जा रहा है। भीड़ ने बीच-बचाव कर युवक को छुड़वाया। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 पर दे दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। स्थानीय पुलिस घायल युवक और उसे उठाने वाले लोगों को अपने साथ थाने ले गई। बाद में युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में दोनों पक्षों को शहर थाना में बुलाया गया, जहां सामने आया कि मामला फाइनेंस की गाड़ी को लेकर था। दोनों पक्षों में फिलहाल बातचीत जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें