फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने मारी दो बाइकों को टक्कर में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम रोड पर याकूबपुर गांव के पास दो बाइकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों को घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल लाया जा रहा था तो बीच रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया। जहां पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार याकूबपुर गांव निवासी दिलावर पुत्र रणबीर ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह एक कंपनी में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता है। शनिवार की रात को उसे सूचना मिली की उसका भाई राजबीर पुत्र रणबीर गांव याकूबपुर उम्र 35 वर्ष को सड़क दुर्घटना में लगी चोटों के कारण मृत अवस्था में सरकारी अस्पताल झज्जर में लाया गया है। राजबीर बाइक पर सवार होकर अमेजोन कंपनी से अपने निजी काम से गया था। जब वह वापस घर आ रहा था तो रात करीब 10:30 बजे गांव के बस अड्डा से करीब 3-4 एकड़ पहले किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसके भाई की बाइक को पीछे से टक्कर मारी। इस दौरान एक अन्य बाइक भी वाहन की चपेट में आ गई। जिससे बाइक पर सवार लाडपुर गांव निवासी अमन पुत्र रमेश कुमार भी घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। अमन भी निजी कंपनी में कार्य करता है। जिसका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है।
सामान्य अस्पताल झज्जर में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, सदर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें