फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे पर रात के समय एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। घायल अवस्था में उसे समान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया और मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया। अज्ञात वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान मेवात के गांव धांधुका निवासी बीर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बीर सिंह बहादुरगढ़ की किसी कंपनी में काम करता था। वह बाइक पर सवार होकर बहादुरगढ़ जा रहा था। जब वह बादली में गुरूग्राम चौक से गुजर रहे केएमपी के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें