फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

Thu, 29 Dec 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। बीती रात को बेरी-दूबलधन मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को राहगीरों ने बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
गांव सिवाना निवासी श्रीभगवान अपनी बाइक पर सवार होकर बेरी से सिवाना की तरफ जा रहा था और जब वह बेरी-दूबलधन मार्ग पर नहर के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर पड़ गया। वहीं दूबलधन मार्ग से गुजर रहे मंदीप और जसबीर ने उसको प्राथमिक उपचार के लिए दूबलधन सीएचसी में ले गए और वहां पर स्टाफ व सुविधा न मिलने पर घायल बाइक सवार को बेरी के नागरिक अस्पताल में लाया गया और चिकित्सकों ने प्रथामिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन



बेरी-दूबलधन मार्ग पर सड़क दुघर्टना होने की सूचना नही है अगर कोई भी सूचना मिलती है तो जो भी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी। -कुलबीर बेरी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें