जींद (नरवाना)। संयुक्त किसान मोर्चे का तहसील कार्यालय में अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा।
शनिवार को धरने की अध्यक्षता शमशेर सिंह अंबरसर ने की और मंच संचालन राजेंद्र सिंह ईस्माइलपुर ने किया। इस दौरान मा. बलजीत सिंह मांडी ने कहा कि मौजूदा सरकार का चाल चरित्र और चेहरा आप के सामने आ चुका है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा को संविधान का चीर हरण करने में कोई दिक्कत या शर्म नहीं आती और कानून कायदों को ताक पर रखने से इन्हें कोई हिचक नहीं है। केंद्र की मौजूदा सरकार और हरियाणा की भाजपा और जेजेपी की सरकार जो कहते हैं, वह काम कभी करते नहीं और जो करते हैं वो कभी कहते नहीं चाहे पंद्रह-पंद्रह लाख प्रत्येक के खाते में आने की बात हो, चाहे प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी की बात हो। इस अवसर पर कमलेश सच्चा खेड़ा, रामप्यारी छोटी, कमलेश, अलबेल, निहाल सिंह, बलराज, सुरेश, सतबीर, बालकिशन शास्त्री मौजूद रहे। संवाद