झज्जर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को जिले के पटौदा गांव स्थित संस्कारम यूनिवर्सिटी में एक्यूवेंस जेनेटिक्स रिसर्च सेंटर का दौरा किया। केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने सेंटर परपशुओं में जेनेटिक सुधार की दिशा में किए जा रहे कार्यों को देखा।
उन्होंने सीईओ डॉ. अरविंद ने पीपीटी के माध्यम से केंद्रीय मंत्री के समक्ष विस्तारपूर्वक संस्थान में हो रहे शोध गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान में गाय व भैंस की नस्ल में सुधार होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का शोध किया जा रहा है, जिससे गाय व भैंस की दूध क्वालिटी, फैट व उत्पादन क्षमता बढ़े। उन्होंने बताया कि रिसर्च सेंटर में बैल के डीएनए पर रिसर्च की जाती है जिससे ये पता लगता है कि कौन से बैल के सीमेन की क्वालिटी बेहतर है। यहां से सीमेन को किसानों को उपलब्ध करवाया जाता है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गाय व भैंस के जेनेटिक सुधार को लेकर संस्थान द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इस प्रकार की शोध देश की प्रगति के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि रिसर्च सेंटर में जो शोध कार्य हो रहे हैं उनसे दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। इसके अलावा सेंटर में सीमेन, आईवीएफ व जेनेटिक टेस्टिंग आदि शोध कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए यह बेहद गर्व की बात है कि यहां पशुओं में जेनेटिक सुधार को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी चांसलर महिपाल यादव, जिला परिषद डिप्टी सीईओ निशा तंवर मौजूद रहे।