फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएलएन में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अकेहड़ी मदनपुर के पास से निकल रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पंप हाउस एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पंप पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों ने देखा तो साल्हावास पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना दी। जिस पर थाना साल्हावास से उप निरीक्षक ओम सिंह ने पंप हाउस पहुंच कर शव को पानी से बहार निकलवाया। जांच अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि शव करीब एक सप्ताह पुराना है। शव को पानी से बाहर निकालने के बाद कोई पहचान नहीं हो पाई। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष आंकी गई है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है। आसपास लगते सभी चौकी व थानों को इस बारे में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें