09jjrp09- सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए पहुंचे परिजन। संवाद
झज्जर। झज्जर-गुरुग्राम मार्ग पर कलोई गांव के अड्डे के पास एक ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी दी जिसमें मोटरसाइकिल चालक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। गांव कलोई निवासी जतिन (22) मंगलवार की सुबह मोटरसाइकिल पर दादरी तोए में एक निजी कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह कलोई गांव से गुरुग्राम की तरफ मुड़े तो एक ट्रक चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक के चाचा अमित के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि कलोई के अड्डे के पास गुरुग्राम रोड पर एक ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल चालक युवक की मौत हो गई। परिजनाें के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज ली है।