फोटो नंबर 71: अहमदाबाद में हरियाणवीं लोक गायक विकास शर्मा को सम्मानित करते गॉड ब्राह्मण संस्था
बादली। हरियाणा के लोक गायक विकास शर्मा पाहसोर ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति का कुछ कलाकार निजी हित के लिए इस्तेमाल कर रहे है। संस्कृति को बढ़ावा देने की बजाए फूहड़ता और बदमाशी जैसी असामाजिक भावनाओं को बल दे रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से सेंसर बोर्ड का गठन करना चाहिए।
अहमदाबाद में गौड़ ब्राह्मण संस्था ने उन्हें राष्ट्र गौरव से सम्मानित किया। इसके अलावा वह महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और पंजाब में भी हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने पर सम्मानित हो चुके हैं।
विकास शर्मा ने गन कल्चर के गानों को पूरी तरह से प्रतिबंध करने की मांग की और कहा कि कलाकार के लिए खुद को साबित करना कड़ी मेहनत का काम है लेकिन कुछ कलाकार सामाजिक मुद्दों की बजाए गन कल्चर और फूहड़ता को ढाल बनाकर पहचान बनाने में लगे हैं।
सेंसर बोर्ड हरियाणा की संस्कृति को बचाने में अच्छा कदम साबित हो सकता है क्योंकि हरियाणा की संस्कृति में दादा लखमीचंद, बाली शर्मा, मेहरसिंह जैसे कलाकार हुए है जिन्होंने लोक गायन को नए आयाम दिए हैं।