फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबीज बनाने के बहाने सुनार से ठगा डेढ़ लाख का सोना

Wed, 01 Jul 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बेरी (झज्जर)
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मेन बाजार में मंगलवार को एक स्वर्णकार की दुकान पर दो युवक दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये का सोना ठग ले गए। स्वर्णकार ने घटना की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

कस्बे के मेन बाजार में सतबीर की सुनार की दुकान है। मंगलवार दोपहर को दो युवक उसकी दुकान पर आए और कोई अच्छा सा गिफ्ट दिखाने के लिए कहा। इस पर सतबीर अपनी तिजोरी से ताबीज निकालकर उन्हें दिखाने लगा।

इसी दौरान उन्होंने आभूषणों के डिब्बे में हाथ मारा और सतबीर को पता चले बगैर 10 जोड़ी कानों के कुंडल छिपा लिए। सतबीर ने उन्हें डिब्बे में हाथ मारने से रोका भी, मगर तब तक वे अपना काम कर चुके थे।
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने कहा कि ताबीज पसंद करने के लिए वे अपनी बहन को साथ लेकर आएंगे। उसके बाद उन्होंने सतबीर को एडवांस के रूप मे 100 रुपये दे दिए और वहां से चले गए। उसके बाद दोनों युवक लौटकर नहीं आए।

जब कुछ देर बाद सतबीर ने किसी काम से जेवरात का डिब्बा संभाला तो उसमें से कानों के कुंडल की डिब्बी गायब थी। सतबीर ने डिब्बी की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।

इस पर वह पुलिस चौकी में गया तथा घटना की शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सतबीर ने बताया कि आरोपी युवकों द्वारा चुराए गए कुंडलों की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये थी।

पुलिस की माने बेरी बाजार के स्वर्णकारों की दुकानों में सीसीटीवी कैममरे नहीं लगे हुए हैं। अगर दुकान में कैमरा होता तो सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवकों की तस्वीर आ जाती। इससे उन्हें पकड़ने में आसानी रहती। दुकान मालिक की माने तो दोनों युवक दुकान में पैदल आए थे। 

चौकी इंचार्ज मुकेश ने बताया कि बेरी के मेन बाजार में सेढ़ा ज्वैलर्स के दुकान मालिक सतबीर ने शिकायत दी है कि मंगलवार को दो युवक दुकान में ताबीज लेने के बहाने आए थे और बाद में गिफ्ट में सोने की आयटम दिखाने की बात कहकर उन्होंने कानों के 10 जोड़ी कुंडल चुरा ले गए। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें