फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sun, 28 Sep 2025 08:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
27jjrp20-मृतक साहिल का फाइल फाेटो।
विज्ञापन
झज्जर। किलड़ौध गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने अपने ही प्लाॅट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक रात को अपने दोस्त के घर रिंग सेरेमनी में गया था और वहां से लौटा था। घटना की जानकारी सुबह हुई, जब परिजन प्लाॅट में पहुंचे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए। शव का नागरिक अस्पताल पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

किलड़ौध निवासी 24 वर्षीय साहिल रात को अपने दोस्त के भतीजे की रिंग सेरेमनी में गया हुआ था। उसके बाद गांव के ही एक युवक के साथ वह घर की तरफ आया। उसने अपने दोस्त को घर भेज दिया। उसके बाद साहिल दीवार कूदकर अपने प्लाॅट में घुसा और उसने आत्महत्या कर ली। सुबह जब उसकी मां प्लाॅट में पशुओं को चारा डालने गई तो सबसे पहले उसी ने अपने बेटे को फंदे पर लटका देखा।
बताया जा रहा है कि साहिल रात को करीब 12 बजे प्लाॅट में पहुंचा था। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही किसी के साथ कोई अनबन थी। सरपंच ने बताया कि मृतक के दो भाई और एक बहन है। बहन की शादी हो चुकी है। मृतक का छोटा भाई सागर प्राइवेट नौकरी करता है। मृतक के पिता भंवर सिंह की करीब 22 साल पहले ही एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। मां सरकारी स्कूल में मिड डे मील वर्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें