फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लाडो लक्ष्मी के तहत 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

Fri, 22 Nov 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
21jjrp07- झज्जर। लाडो योजना के प्रति आंगनबाड़ी वर्करों को जागरूक करते हुए। स्त्रोत- महिला एवं ब
विज्ञापन
झज्जर। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग जिले की महिलाओं को फार्म भरने के लिए जागरूक कर रहा है। प्रत्येक वीरवार को रेडियो और एप के माध्यम से महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरूआत की है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को सीएससी सेंटर पर अपना फार्म भरवाना पड़ेगा। योजना का लाभ सिर्फ उन महिलाओं को मिल सकता है, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है या फिर जो बीपीएल परिवार से हैं। 18 से 60 वर्ष की आयु तक की लड़कियों व महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को रेडियो कार्यक्रम आकाशवाणी रोहतक और एप के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बताया जा रहा है।
आकाशवाणी रोहतक पर प्रत्येक वीरवार को सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर इस कार्यक्रम का प्रसारण होता है। अब तक करीब पांच से छह बार इस कार्यक्रम को रेडियो और एप के माध्यम से महिलाओं को सुनाया जा रहा है।
विज्ञापन



लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। बीपीएल परिवार और एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है। प्रत्येक वीरवार को रेडियो और एप के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को इस योजना का कार्यक्रम सुनवाया जा रहा है।
विज्ञापन

- उर्मिल सिवाच, महिला एवं बाल विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें