17jjrp10- राजीव गांधी स्टेडियम मातनहेल में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ी लगाते खिलाड़ी। स्रोत-आ
झज्जर। राजीव गांधी खेल स्टेडियम साल्हावास में स्कूली गेम अंडर-11 लड़कियों के गेम आयोजित किए गए। इन खेलों का शुभारंभ कमल सिंह प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साल्हावास ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें कबड्डी, कुश्ती, खो-खो व एथलेटिक्स के गेम करवाए गए। 100 मीटर रेस में परी राजकीय प्राथमिक पाठशाला साल्हावास, 200 मीटर में विद्या एचडी स्कूल साल्हावास, 400 मीटर में परी राजकीय प्राथमिक पाठशाला साल्हावास ने प्रथम स्थान पाया। हाई जंप में विद्या एचडी स्कूल साल्हावास ने प्रथम स्थान पाया। कबड्डी में रिलायंस स्कूल गिरधरपुर, खो-खो में बीएसएम स्कूल तुम्बाहेड़ी ने प्रथम स्थान पाया। इन मौके पर नरेश कुमार डीपीई, राकेश कुमार डीपीई, राजकुमार डीपीई, संजय कुमार पीटीआई, जय भगवान डीपीई, पवन कुमार डीपीई, सुनीता पीटीआई, महेंद्र पीटीआई मौजूद रहे।