झज्जर। समसपुर माजरा रोड पर किरड़ोद मोड के पास कंक्रीट प्लांट मिक्सर मशीन गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
समसपुर माजरा निवासी 52 वर्षीय नरेश खेती-बाड़ी का भी काम करता था। वह झज्जर से कंक्रीट प्लांट मिक्सर को खाली करके अपने गांव समसपुर माजरा जा रहा था। जब वह किरड़ोद मोड के पास पहुंचा तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झज्जर-समसपुर माजरा मार्ग पर किरड़ोद मोड के पास एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक के भाई अनिल के बयान पर कार्रवाई की गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।