फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली के अघोषित कट बने ग्रामीणों की परेशानी

Wed, 05 Jun 2024 04:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। क्षेत्र के लोगों को मतगणना के दिन बिजली कटोंं का सामना करना पड़ा। आमतौर पर मिलने वाले 6 घंटे के शेड्यूल में भी मंगलवार को कटौती कर दी गई। लोगों को उम्मीद थी कि मतगणना के चलते सुबह बिजली सप्लाई होगी और दिन में अपने घरों पर बैठकर ही टीवी पर प्रदेश का जनाधार देखेंगे। मगर बिजली न आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई और बार-बार विभाग को कोसते रहे। बिजली न मिलने से ग्रामीण फोन पर ही एक-दूसरे से जानकारी लेने में जुटे रहे। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली शेड्यूल के अनुसार 10 बजे से चार बजे तक सप्लाई होनी थी मगर एक तो बिजली की सप्लाई तय समय पर नहीं हुई और दूसरा कट भी 4 बजे से पहले ही लगा दिया गया। देर शाम को 6 बजे मिलने वाली बिजली सप्लाई 7:15 मिनट तक शुरू नहीं की जा सकी। इससे लोगों में निगम के प्रति खासा रोष बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें