फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सैनिक स्कूल मातनहेल में सर्वसम्मति से जमीन देने का फैसला

विज्ञापन
28jjrp18- सैनिक स्कूल मातनहेल को लेकर आयोजित पंचायत को संबो​धित करते वक्ता। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : family
विज्ञापन
साल्हावास। पिछले 40 वर्षों से गर्मा रहा सैनिक स्कूल का मुद्दा अब सुलझता नजर आ रहा है। शनिवार को गांव की मुख्य धर्मशाला के चबूतरे पर पंचायत का आयोजन किया गया। रिटायर्ड सूबेदार मेजर जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में यह पंचायत आयोजित हुई।
विज्ञापन

कमेटी ने पंचायत में अपनी विस्तार से रिपोर्ट रखी। सैनिक स्कूल के मुद्दे को लेकर कमेटी नोडल ऑफिसर जिला सैनिक बोर्ड झज्जर की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के साथ मुलाकात कर चुकी है। कमेटी ने पंचायत में बताया कि ग्रुप डी में सरकार की तरफ से 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा बच्चों को दाखिलों में वरीयता दी जाएगी।
सरपंच विजयलता ने बताया कि अब पंचायत जल्द ही इस संबंध में रेगुलेशन पास करेगी। केंद्रीय स्कूल के पीछे निमली रोड पर 61 किल्ले जमीन सरकार को दी जाएगी। सरपंच प्रतिनिधि कैप्टन बिजेंद्र सिंह ने बताया कि एकमत होकर ग्रामीणों ने सरकार को जमीन देने का निर्णय लिया है और इस संबंध में जल्द ही पंचायत रेगुलेशन पास करेगी। इस अवसर पर कर्नल जय सिंह, पूर्व सरपंच जयभगवान, पूर्व सरपंच नरेंद्र उर्फ बबल, भूप शास्त्री, ओमप्रकाश, सुखबीर सिंह, नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें