फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छुड़ानी में बाइक सवार दो युवकों ने व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर

Sun, 19 Jan 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली (बहादुरगढ़) । शनिवार शाम छुड़ानी गांव गोली चलने से दहल गया। करीब 6 बजे मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हवा सिंह इलाज के लिए बहादुरगढ़ शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकलने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

बताया गया है कि हवा सिंह को दो गोलियां मारी गई हैं। हमलावरों की संख्या दो बताई जा रही है। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और हवा सिंह पर गोलियां दाग दी। गोली हवा सिंह में मुंह के अलावा शरीर के अन्य अंग पर लगी है। हमलावर गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल हवा सिंह पर भी गांव के रहने वाले अनूप सिंह के पिता की हत्या का आरोप है। इस मामले में हवा सिंह जेल भी जा चुका है। हत्या कब और क्यों की गई थी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस अधिकारी शनिवार को हुई घटना को इसी मामले से जोड़कर देख रहे है। घायल की हालत अभी बयान देने योग्य नहीं है। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है जबकि अस्पताल पहुंचकर हवा सिंह के परिजनों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें