फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक व्यक्ति पर दो अज्ञात लडकों ने किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास । गांव खोरड़ा के एक व्यक्ति पर अज्ञात दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया और दोनों युवक फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने अज्ञात दोनों लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली सूचना अनुसार कृष्ण निवासी खोरड़ा झाडली प्लांट से अपने घर जा रहा था। जब वह खोरड़ा नहर के पास पहुंचा तभी पीछे से दो अज्ञात लड़कों ने उसके सिर में डंडों से वार कर दिए और उसे यह धमकी देते हुए फरार हो गए कि यदि इस घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देंगे। इस घटना से व्यक्ति इतना डर गया कि बिना किसी को घटना बताए चुपचाप अपने खेत में बने कमरे में सो गया। सुबह जब उनके भतीजे ने देखा तो वे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले गए जहां चिकित्सक टीम ने उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। एसआईए मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें