फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, छह घायल

Tue, 22 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे-71 पर दुजाना चौक पर दो वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुघर्टना के वक्त दुजाना चौक पर पुलिस ने नांका लगा रखा था जैसे ही पुलिस को सड़क दुर्घटना का पता चला तो मौके पर पहुंची और सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए डीघल के अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन




चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस बीच सतबीर की मौत हो गई, जबकि रामनिवास की हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मदाना कला निवासी सतबीर, रामनिवास, राजबीर, सुरेश, सतवंती, सरोज, दुर्गा गांव मदाना कला से कार में सवार होकर गांव से धारेडू भिवानी में शोक सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वह महराणा चौक दुजाना के पास पहुंचे तो झज्जर की तरफ से आ रही महिन्द्रा की गाड़ी से कार की टक्कर हो गई।



हादसे में कार सवार तीन महिलाओं समेत सातों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से डीघल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया। लेकिन इन सबके बीच सतबीर की मौत हो गई और रामनिवास की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। सुरेश, राजबीर, सतवंती का इलाज पीजीआई एमएस रोहतक में चल रहा है। दुर्गा, सरोज को डीघल के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


जांच अधिकारी जितेन्द्र ने बताया कि हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर हुई थी। जिसमें एक की मौत हो गई और तीन महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। महिन्द्रा गाड़ी चालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार को रोहतक पीजीआई में सतबीर का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें